फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kisan Mahapanchayat of Muzaffarnagar will be historic

ऐतिहासिक होगी मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत

Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat of Muzaffarnagar will be historic
डीएम कार्यालय पर भाक्यू की बैठक में विचार रखते विनय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि देश का किसान पिछले नौ महीनों से दिल्ली बॉर्डर पर अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनपद से करीब एक हजार ट्रैक्टर-ट्रालियों में किसान मुजफ्फरनगर जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियों से देश के किसान बर्बाद हो गए हैं। किसान आंदोलन में करीब छह सौ किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने इनके प्रति संवेदना के दो शब्द तक भी नहीं कहे। किसान अपनी उपेक्षा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक के बाद उन्होंने जिलाधिकारी के नाम चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, सभी सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की आपूर्ति कराने, शासनादेश के अनुसार 18 घंटे बिजली आपूर्ति कराने और भाकियू के लिए कार्यालय की व्यवस्था कराने की मांग की। बैठक में चौधरी अशोक कुमार, जगपाल सिंह, रघुवीर सिंह, मनोज कमाली, संजय चौधरी, सरदार भोला सिंह, संजील, राजपाल सिंह, बबलू, प्रवीण कुमार, कमलेश, अमीर हैदर जैदी, जितेंद्र, प्रदीप ठाकुर, सुरेंद्र खारी, सोनू, अमित मुखिया, नीटू, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed