फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   khatak ma shraya ka jalva

कत्थक में श्रेया ने लूटी वाहवाही

Mon, 24 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
khatak ma shraya ka jalva
सहारनपुर। मानसी संस्था की ओर से रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने अपनी गायकी से सभी की वाहवाही लूटी। वहीं, विशेष प्रस्तुति में नन्हीं कलाकार श्रेया सिंघल ने कत्थक की अमिट छाप से हर किसी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


शनिवार रात जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राघवलखन पाल शर्मा, मनोज शर्मा, जेपी नायर, रोहिताश गुप्ता और जेपी सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


देहरादून के रागनी ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात अंतर्राष्ट्रीय कलाकार श्रेया सिंघल ने जयपुर घराने के प्रदीप महाराज के नेतृत्व में कत्थक की दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद गायन प्रतियोगिता का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीनियर वर्ग में फाजिल प्रथम, ज्योति शर्मा द्वितीय, अतीव धीमान तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में मारूफ, अनुराग और मानसी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, सब जूनियर वर्ग में अभिनव मित्तल प्रथम, अविरल द्वितीय और कदम तृतीय रहे।

मानसी के अध्यक्ष केके गर्ग, मनोज शर्मा और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में पीडी शर्मा, सुचित्रा मेहता, सीमा अग्रवाल, रश्मि शर्मा शामिल रहे। संचालन निशी जैन, आशा गर्ग, दीक्षा सेतिया, पूजा मित्तल, तुषारिका शर्मा ने किया।


इस अवसर पर योगेश पंवार, पूनम गर्ग, डेनी सक्सेना, जयनारायण शर्मा, विजेश जोशी, संजीव झींगरण, संजय गुप्ता, राकेश शर्मा, सुनीत गुप्ता, अनुज गुप्ता, शैलेंद्र मोहन टंडन, पंकज बंसल, मयंक सिंघल, यशपाल भाटिया, राजकुमार सेतिया, दानिश, शानू, अनमोल, प्रवेश, राजबीर, गुलशन नागपाल, रश्मि पंवार, रमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed