{"_id":"59d9225d4f1c1bcc538b6421","slug":"karwa-chauth-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों के लिए सोलह श्रृंगार करने की घड़ी आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों के लिए सोलह श्रृंगार करने की घड़ी आज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेहंदी लगवातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। खरीददारी करने में महिलाएं ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने संजने-संवरने के लिए बाजारों में जमकर खरीददारी की। सराफा कारोबारियों के यहां महिलाएं, नवविवाहिताएं और युवतियां आभूषण खरीदती नजर आई तो शहर के सभी ब्यूटी पार्लर फुल रहे, जहां महिलाएं फेशियल, फुल थ्रेडिंग, वैक्स, हेयर हाई लाइट, पॉलिसिंग, ग्लोबर क्लर कट, हेयर स्पा, मेकअप कराने आदि कराने पहुंची।
इसके अलावा शहर में कई जगहों पर लगाए गए मेहंदी के स्टालों पर देर शाम तक भीड़ रही। कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं ने चूड़ियां, कंगन, लिपस्टिक, नेल पेंट, हेयर कलर आदि सहित सोलह-श्रृंगार की तमाम चीजें खरीदी।
विज्ञापन
ऐसे करें पूजन तो मिलेगा लाभ
सहारनपुर। श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर के पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि करवाचौथ पर विधिविधान से पूजा अर्चना करने से लाभ मिलता है। व्रत रखने वाली महिलाएं लाल वस्त्र पहनकर कर शाम के समय करवाचौथ व्रत की कथा सुनें।
इसके बाद भगवान श्री गणेश, भगवान शंकर, मां गौरी की पूजा अर्चना करें। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर पुष्प अर्पित करें। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें। व्रत खोलने के बाद पति तथा बड़ों से आशीर्वाद लें।