फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Karmaveer gathered to help people

लोगों की मदद में जुटे कर्मवीर

Wed, 13 May 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Karmaveer gathered to help people
जिलाधिकारी को चेक सौंपते आशा मॉर्डन स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बुधवार को भी विभिन्न संगठनों ने लोगों के भोजन और राशन की व्यवस्था की।
विज्ञापन

जिला जज सर्वेश कुमार के नेतृत्व में संचालित फूड बैंक से न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने 1410 लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए। इसमें सहारनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, महासचिव राजीव गुप्ता आदि रहे। मानव कल्याण ट्रस्ट के मुकेश तलवार, आलोक शर्मा, पन्ना लाल कश्यप ने राशन के पैकेट बांटे। सर्वधर्म सद्भावना एकता मंच ने श्री अन्नपूर्णा रसोई से 600 पैकेट भोजन के बांटे। इसमें अध्यक्ष अमित यादव, अनिल शर्मा, संदीप, राजा बजाज, लवनीश बाटला, सौरभ मदान, पारस भंडारी, विक्की लूथरा, निशांत गुलाटी, गौरव चौहान, नलनीश शर्मा, अतुल सूद, नवदीप आनंद आदि रहे। मंडी समिति रोड पर कांग्रेसियों ने सामुदायिक रसोई शुरू की, इसका उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, हाजी इदरीश ने किया। इसमें गुल बहार अब्बासी, दानिश मलिक, जुबैर गाढ़ा, हाजी मसा, नवाब मलिक आदि रहे।
राधा स्वामी सत्संग भवन के पिलखनी में स्थित मेजर सेंटर में 20 हजार खाने के पैकेट बांटे गए। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने 952 लोगों के भोजन की व्यवस्था की। इस कार्य में अंकित यादव, तरुण भोला, सोनिया कपूर, पीयूष अग्रवाल, संदीप भाटिया आदि रहे। अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति के पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, सचिव सरिता प्रधान, मुकेश ठाकुर, करन चौहान ने राशन के पैकेट बांटे। वर्धमान कॉलोनी में डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कई जगहों पर भोजन के पैकेट बांटे। अपना दल (एस) युुवा मंच के जिलाध्यक्ष समीर भटनागर, विक्रम जीत सिंह, नकुल कुमार ने भी खाद्य सामग्री बांटी।
विज्ञापन

पीएम केयर फंड में दिए 2.51 लाख
सहारनपुर/नकुड़। आशा मॉर्डन स्कूल परिवार ने प्रबंधक आशा जैन के निर्देशन में 2.51 लाख रुपये पीएम केयर फंड दिए। इसके लिए प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन, डॉ. सौम्य जैन ने डीएम अखिलेश सिंह को चेक सौंपा। नकुड़ से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पीएम राहत कोष में 21 हजार रुपये दिए। इसके लिए आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी को चेक सौंपा।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान दिल्ली रोड़ स्थित कुष्ठ आश्रम में लोगो को राशन बांटते अपना दल एस के

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान दिल्ली रोड़ स्थित कुष्ठ आश्रम में लोगो को राशन बांटते अपना दल एस के- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में आयुष मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ डीएम अखिलेश सिंह को डिमांड ड्राफ्ट सौंपते व्?

सहारनपुर में आयुष मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ डीएम अखिलेश सिंह को डिमांड ड्राफ्ट सौंपते व्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed