{"_id":"5ebc15698ebc3e9087285eb0","slug":"karma-warriors-greeted-by-laying-red-carpet-saharanpur-news-mrt481635372","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड कारपेट बिछाकर कर्म योद्धाओं का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड कारपेट बिछाकर कर्म योद्धाओं का अभिनंदन
विज्ञापन
सहारनपुर की आवास विकास कालोनी में रेड कारपेट बिछा और फूल बरसा कर्मयोद्वाओं का स्वागत करते नागरि?
- फोटो : SAHARANPUR
रेड कारपेट बिछाकर कर्म योद्धाओं का अभिनंदन
सहारनपुर। शहर की आवास विकास कालोनी में क्षेत्रवासियों हरि मंदिर समिति, फूड बैंक सहित अन्य संस्थाओं की ओर से बुधवार शाम कर्मयोद्धाओं का अभिनंदन किया गया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में कर्मयोद्धाओं के अभिनंदन के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही सभी ने कोरोना की जंग से लड़ने में कर्मयोद्धाओं को हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। इस अनूठे आयोजन से कर्मयोद्धा भी गदगद हुए। सम्मान पाने वालों में नगर निगम, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
पुष्प वर्षा कर किया पुलिसकर्मियों का अभिनंदन
सहारनपुर। जीपीओ तिराहे पर पर लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही कोरोना से जारी जंग में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने पर पुलिसकर्मियों की सराहना की। इस दौरान सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभिनंदन करने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, रजत मित्तल, सरदार हनीत सिंह, सरदार तरनजीत सिंह, नवनीत बग्गा, विभू जैन, गुरमेहर सिंह शामिल रहे।

सहारनपुर की आवास विकास कालोनी में रेड कारपेट बिछा और फूल बरसा कर्मयोद्वाओं का स्वागत करते नागरि?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान पोस्टआफिस रोड़ पर पुलिस कर्मियो का स्वागत करते व्यापारी और क्षेत्- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन