फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwarsain Murder Case Solved: Three Friends Killed Him Over Abuse, Two Arrested in Rampur Maniharan

कंवरसैन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गाली-गलौज से बढ़ा विवाद, तीन दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 05:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 05:04 PM IST
सार

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में 26 अगस्त को हुए कंवरसैन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मेले में गाली-गलौज और कहासुनी के बाद तीन दोस्तों ने कंवरसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरा अभी फरार है।

विज्ञापन
Kanwarsain Murder Case Solved: Three Friends Killed Him Over Abuse, Two Arrested in Rampur Maniharan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मल्हीपुर में हुए कंवरसैन (25) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मेले में गाली-गलौज और कहासुनी होने के बाद तीन दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 26 अगस्त को मल्हीपुर में म्हाड़ी मेला लगा था। मृतक कंवरसैन भी मेले में गया था। यहां गांव के ही तीन युवकों से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि मेले से लौटते समय तीनों दोस्तों ने रास्ते में कंवरसैन को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Kanwarsain Murder Case Solved: Three Friends Killed Him Over Abuse, Two Arrested in Rampur Maniharan
हत्या - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर मल्हीपुर रोड पर जाम लगाया था। मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने मल्हीपुर क्षेत्र से मोहम्मद सुहैल निवासी मोहल्ला मेहंदी सराय और शंशात बर्मन निवासी आशीर्वाद कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। तीसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

इसलिए उतारा मौत के घाट

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तीनों दोस्त मेले में घूमने गए थे। शराब के नशे में कंवरसैन ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी थी। इसी कहासुनी से गुस्से में आकर तीनों ने घर लौटते समय उस पर हमला कर दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed