फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwariyas Clash After Car Hits Devotee in Shahjahanpur, Car Vandalized with Sticks

Saharanpur: कांवड़ियों से कार टकराई, फिर लाठियों से बरसी नाराजगी, वीडियो वायरल, पुलिस ने कराया समझौता

Sat, 19 Jul 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 11:09 AM IST
सार

शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान कार के कांवड़ से टकराने पर कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से इनोवा कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
Kanwariyas Clash After Car Hits Devotee in Shahjahanpur, Car Vandalized with Sticks
कार में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र के शाहजहांपुर में शुक्रवार रात कांवड़ शिविर के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब कांवड़ यात्रा के दौरान एक कार की टक्कर पैदल चल रहे एक शिवभक्त से हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के कांवड़ियों में विवाद हुआ। कार में तोड़फोड़ की गई। बाद में समझौता हुआ। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की इनोवा कार पैदल चल रहे शिवभक्त की कांवड़ से टकरा गई। कांवड़ को नुकसान पहुंचने पर शिवभक्त नाराज हो गए। इसके बाद हाथों में लिए लाठी-डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कांवड़ियों को देखकर तैनात पुलिसकर्मी पीछे हट गए। कुछ देर बाद एसपी देहात सागर भी पहुंचे। कार में सवार कांवड़ियों ने बताया कि वह हरियाणा के अंबाला जिले के निवासी हैं। बाद में पता चला कि दोनों ही पक्ष हरियाणा से हैं। इसी आधार पर मामला शांत हुआ और आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। 

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
कार में तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद वीडियो एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कांवड़िए कार में हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 11 सेकेंड का है। 
 
मामला शाहजहांपुर क्षेत्र का है। एक व्यक्ति सड़क को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान हाईवे पर कार लगने से वह घायल हो गया। कार को क्षतिग्रस्त किया। स्थिति नियंत्रण में है। -सागर जैन, एसपी देहात


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed