{"_id":"5f5909768ebc3e36c003d3ba","slug":"kangana-suporter-saharanpur-news-mrt500497939","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिप्पणी करने से महिलाओं में गुस्सा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिप्पणी करने से महिलाओं में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
Wed, 09 Sep 2020 10:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के नेता द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद सहारनपुर की महिलाओं में आक्रोष पनप रहा है। राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ की जिलाध्यक्ष नीलिमा राणा ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस और सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में अभिनेत्री कंगना रनौत ने न्यायोचित मुहिम को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
शिवसेना के एक नेता द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से महिलाओं में आक्रोश है। इससे शिवसेना की सोच भी उजागर हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। इस दौरान डॉ. नीलू राणा, उमा मौर्य, प्रतिभा, बबीता सैनी, रूपाली, रजनी, राजीव सैनी, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन