{"_id":"68cefd6912f070c977006d9e","slug":"junior-engineer-and-mate-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50000-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159085-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवर अभियंता और मेट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवर अभियंता और मेट 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Sun, 21 Sep 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता रविंद्र श्रीवास्तव और मेट वैभव सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम दोनों को थाना सदर बाजार ले गई, जहां दोनों से पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी मकान का नक्शा पास कराने के एवज में एक लाख की रिश्वत मांग रहा था।
दरअसल, 17 सितंबर को शिकायतकर्ता वर्धमान कॉलोनी निवासी मयंक प्रकाश पांडे ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता रविंद्र श्रीवास्तव और मेट वैभव सिंह मकान का नक्शा पास कराने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये मांग रहा है। उन्होंने 10 हजार रुपये कम करते हुए 90 हजार देने की बात तय हुई। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जांच शुरू कर दी थी।
शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए रुपयों के साथ सहारनपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय भेजा। शिकायतकर्ता मयंक प्रकाश पांडेय ने जैसे ही अवर अभियंता को उनके कार्यालय में 50 हजार रुपये दिए, तभी टीम ने मौके पर पकड़ लिया, साथ ही रुपये गिनते हुए मेट को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को पकड़कर थाना सदर बाजार ले गई। यहां पर उनसे पूछताछ की गई। बाद में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।