{"_id":"34e1f065cacb2a67a77fe2e90b7e7b1a","slug":"jume-on-attractive-presentation-audience-of-jang-e-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग-ए आजादी की आकर्षक प्रस्तुति पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंग-ए आजादी की आकर्षक प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा मॉडर्न स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन भारत का इतिहास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने रामायण, पंचवटी, केवट, सीताहरण, राजतिलक, चल री सखी, कंस वध आदि की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
शनिवार को चंद्रनगर स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल सिंह एवं प्रबंधक आशा जैन ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। सूर्य वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। अप्सरा, अशोक भरत, रावण, अकबर, मीरा, शिवानी, मंगल पांडे, जंग ए आजादी आदि की आकर्षक प्रस्तुतियों से भारत के इतिहास को एक कड़ी में जोड़ा गया।
आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, आशा मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल घंटाघर, आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं आशा माडर्न स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नन्हे मुन्नों ने रामायण, पंचवटी, केवट, सीता हरण, राज तिलक, चल री सखी, कंस वध आदि की शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कंवरपाल ने भारत के इतिहास के आकर्षक दृश्य देखकर स्कूल की प्रबंधिका आशा जैन, स्टाफ एवं बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिव्य जैन, उप प्रबंधक भव्य जैन, डॉ. एके जैन, उमा जैन, चंदना जैन, रुपाली जैन, डा. नीतू जैन, उमेश जैन, विवेक जैन, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।