फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Juma Namaz :Procession taken out after Friday prayers in Saharanpur, fierce demonstrations

Saharanpur : जुमे की नमाज के बाद जुलूस के दौरान जमकर पथराव, दहशत में बंद हुए बाजार, 36 गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jun 2022 02:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नवाबगंज और देवबंद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी व पथराव हुआ। पुलिस ने पूरे मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Juma Namaz :Procession taken out after Friday prayers in Saharanpur, fierce demonstrations
saharanpur news - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नवाबगंज में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस से लौटते हुए लोगों ने नेहरू मार्किट में खुली दुकानों पर पथराव किया। इस दौरान दहशत के कारण क्षेत्र में बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। 
विज्ञापन


पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति टिप्पणी करने के विरोध में सहारनपुर में लोहानी सराय वुड कार्विंग मार्केट में मुस्लिम समाज के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एहतियात के तौर पर शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए जामा मस्जिद समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कमिश्नर लोकेश एम और आईजी प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। पुलिस ने पूरे मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज में जामा जामा में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक का जलूस निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। घंटा घर पर प्रदर्शन के बाद लौटते समय जुलूस निकाल रहे लोगों ने दुकानों पर पथराव भी किया जिसके बाद दहशत में बाजार बंद होता चला गया।

देवबंद में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी को लेकर मुस्लिम समाज में शुक्रवार को अचानक कड़ा रोष देखने को मिला।

इसी को लेकर सैकड़ों युवक जुमे की नमाज के बाद अचानक सड़कों पर निकल कर नारे बाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर के कई युवकों को हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नेतृत्व हीन युवाओं की भीड़ अचानक प्रदर्शन करने लगी।

मस्जिद रशीद से नारेबाजी के भीड़ के साथ मोहल्ला खानकाह में पहुंचने पर एसपी देहात सूरज राय और एसडीएम दीपक कुमार व अधिकारियों ने के साथ नगर के सामाजिक लोगों ने युवकों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन युवक लगातार नारेबाजी करते रहे।
इसके बाद अचानक पुलिस द्वारा भीड़ पर लाठीचार्ज करके आधा दर्जन से  हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज होते ही वहां भगदड़ मच गई और भीड़ तितर-बितर हो गई। 

एसपी देहात सूरज राय ने कहा कि सभी को संवैधानिक ढंग से प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

बिजनौर के नजीबाबाद में पुलिस ने एसडीपीआई के जिलाध्यक्ष मशरूफुल कमाल सहित दो को गिरफ्तार किया है। इन पर सांप्रदायिक उन्माद फैलान के लिए नारेबाजी करने और लोगों को उकसाने का आरोप है।

नगीना में भी पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने व भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित दो नेताओं को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed