फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   JP Nadda will give victory mantra to the workers

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा

Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda will give victory mantra to the workers
सहारनपुर। भाजपा के शीर्ष नेता पार्टी प्रत्याशियों को जितवाने के लिए चुनावी मैदान में कूद गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहारनपुर आ रहे हैं, जो सहारनपुर और कैराना लोकसभा क्षेत्र की 10 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियां संगठन ने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शनिवार 22 जनवरी की सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहारनपुर के सरसावा पहुंचेंगे, जहां पर वह कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों और प्रत्याशियों की बैठक लेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। सरसावा के एक पैलेस में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द प्रदेश अध्यक्ष भी आ सकते हैं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी जल्द सहारनपुर आने की संभावना है। इनके कार्यक्रमों को लेकर भी संगठन काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम स्थानीय पदाधिकारियों को मिल गया है, जबकि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम भी जारी हो सकता है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियों जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन पालन कर होगी बैठक
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि शनिवार को सरसावा में क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक करेंगे। उनका कार्यक्रम आ गया है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक पैलेस में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed