फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Joint checkpost of revenue and police closed at night

Saharanpur News: राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त चेकपोस्ट रात में की बंद

Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Joint checkpost of revenue and police closed at night
बेहट (सहारनपुर)। खनिज का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन रोकने के लिए बनाई गई राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त चेकपोस्ट रात के समय हटा दी गई है। यह चेकपोस्ट अब केवल दिन के समय ही रहेगी, जबकि खनिज का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन रात में सबसे ज्यादा होता रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए यमुना नदी क्षेत्र में पीएसी की तैनाती तो कर दी गई थी, लेकिन खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इतना जरूर हुआ, कि राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त चेकपोस्ट से रात के समय दोनों विभागों के कर्मचारियों को हटा दिया गया। अब गंदेवड़ व नानौली में बनाई गई इन चेकपोस्ट पर केवल दिन के समय ही कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। रात के समय खनिज का अवैध एवं और ओवरलोड परिवहन करने वालों के लिए यह चेकपोस्ट रुकावट बन रही थी, लेकिन अब उनका रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में खनिज के अवैध परिवहन को और बढ़ावा मिलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

चेकपोस्ट पर रात के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसलिए रात में चेकपोस्ट हटाई गई है। किसी भी सूरत में अवैध एवं और ओवरलोड परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed