फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jhabreda-Bruli route bus service

झबरेड़ा-बिड़ौली मार्ग पर बस सेवा शुरू

Sat, 09 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jhabreda-Bruli route bus service
सहारनपुर। रोडवेज ने ग्रामीण यात्रियों के लिए सहारनपुर-झबरेड़ा और सहारनपुर-बिडौली मार्ग पर नई बस सेवा शुरू की है। शुक्रवार को कमिश्नर एमपी अग्रवाल और डीएम पवन कुमार ने रोडवेज अड्डे से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया। इनमें एक बस का रूट सहारनपुर-झबरेड़ा-रुड़की रहेगा, जबकि दूसरी का रूट सहारनपुर गंगोह-चौसाना-बिडौली मार्ग होगा।
विज्ञापन


कमिश्नर और डीएम ने चालकों और परिचालकों को यात्रियों से मधुर व्यवहार रखने और मार्ग के सभी यात्रियों को सवारी देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यथासंभव बस सेवा बढ़ाने के लिए रोडवेज अफसरों को प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि रीजन में 25 प्रतिशत कम किराए की सुविधा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 15 लोहिया बसें संचालित की जा रही हैं। चलो जनता की ओर अभियान के तहत यात्रियों की मांग के अनुरूप बसें बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में रीजन में पिछले साल के 19.03 लाख रुपये के मुकाबले सात गुना 135.83 लाख रुपये का मुनाफा हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सेवा प्रबंधक एसएल वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नाईक, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग की समय सारिणी
पहले फेरे में शाम 5.30 बजे सहारनपुर से चलकर 6.30 बजे झबरेड़ा पहुंचेगी। यहां रात्रि स्टापेज के बाद झबरेड़ा से सात बजे चलकर आठ बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
यहां 8.15 बजे चलकर 9.15 बजे झबरेड़ा पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद 9.55 बजे रुड़की पहुंचेगी। एक घंटे बाद उधर से झबरेड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरे फेरे में दोपहर 12.05 बजे सहारनपुर से चलकर झबरेड़ा 1.00 बजे, रुड़की में 1.45 बजे, 02.30 बजे झबरेड़ा और वहां से 3.40 बजे सहारनपुर आएगी।


सहारनपुर-बिडौली-हरिद्वार मार्ग की समय सारणी
सहारनपुर से दोपहर बाद 02.45 बजे चलकर शाम 5.30 बजे बिडौली, 07.00 बजे गंगोह जाएगी। इसके बाद दूसरी बस सुबह 06.45 बजे चलकर 09.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां से हरिद्वार 12.00 बजे जाएगी और वहां से दोपहर 01.45 बजे छुटमलपुर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed