फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jayant Chaudhary Mission 2024: RLD Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatra starts today

Mission 2024: RLD की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा को राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 10 Dec 2023 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Dec 2023 12:21 PM IST
सार

रालोद ने आज से यूपी में चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा को रवाना है। यह यात्रा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद समेत 11 जिलों में होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary Mission 2024: RLD Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatra starts today
संदेश रथयात्रा को रवाना करते रालोद नेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ की तरफ से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से किया गया। यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया गया है, जो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन


हकीकत नगर से शुरू हुई चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा 
राष्ट्रीय लोक दल की चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा रविवार दोपहर हकीकत नगर स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई। संदेश यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक दल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह ने बताया की यात्रा 11 जनपदों से होकर गुजरेगी। यात्रा जिन जिन जनपदों में जाएगी वहां कुश्ती कबड्डी और अन्य खेल प्रतियोगिता कराए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रा का समापन 23 दिसंबर को यानी चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर नई दिल्ली के किसान घाट पर होगा। उन्होंने बताया कि संदेश यात्रा खिलाड़ियों के हकों के लिए निकली जा रही है। यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा युवाओं और किसानों को पंपलेट भी बाटे जा रहे हैं जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उनके सुपुत्र चौधरी अजीत सिंह और पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर और रालोद के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर सहारनपुर के हकीकत नगर रामलीला ग्राउंड से रथयात्रा प्रारंभ होगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। इसके लिए सुबह से ही नेताओं और समर्थकों का सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गया। मेरठ में एनएच 58 पर भी गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है।

Jayant Chaudhary Mission 2024: RLD Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatra starts today
मेरठ में जाम - फोटो : Amar Ujala

 चौधरी चरण सिंह संदेश रथयात्रा को सफल बनाने के लिए रालोद खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व्यापक जनसंपर्क में पिछले कई माह से जुटा है। देहात से लेकर महानगर तक में रथ यात्रा को लेकर समर्थन जुटाया जा रहा है। यात्रा को सुुचारू बनाने के लिए 100 वालेंटियर व्यवस्था देखेंगे। 

उन्होंने कहा कि जिस भी जिले में रथयात्रा जाएगी वहीं कुश्ती, कबड्डी, शूटिंग आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। रथयात्रा के दौरान 11 जिलों में लगभग 400 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया जाएगा। रथयात्रा के पहले चरण का समापन 23 दिसंबर को नई दिल्ली के किसान घाट पर होगा। दूसरे चरण में रथयात्रा उत्तराखंड जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed