फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jawan cremated with state honor

जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Fri, 12 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jawan cremated with state honor
जवान की अंतिम विदाई के वक्त सलामी देती गारद - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सीमा सड़क संगठन में तैनात जवान के पार्थिव शरीर का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मांडला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले सुबह के वक्त संगठन के जवान उनके शव को लेकर गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

बता दें कि बेहट कोतवाली के गांव मांडला निवासी 58 वर्षीय चंद्रपाल शर्मा पुत्र बारुलाल शर्मा सीमा सड़क संगठन में तैनात थे। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग राजस्थान के जैसलमेर में थी। ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह सीमा सड़क संगठन के अधिकारी डीके धीमान के साथ संगठन के जवान अपने साथी चंद्रपाल शर्मा के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में आस पास के गांवों के लोग उनका इंतजार कर रहे थे। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद गगनभेदी नारों के बीच उनकी शव यात्रा निकाली गई। गांव के श्मशान भूमि में चिता को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अंकुर शर्मा ने दी। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी पवन उज्ज्वल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाद में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भी गांव पहुंच कर मृतक जवान के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके समक्ष गांव में जवान की याद में स्मृति स्थल बनवाने की मांग उठाई।

मृतक जवान को श्रद्वाजंलि देते सीमा सड़क संगठन के अधिकारी

मृतक जवान को श्रद्वाजंलि देते सीमा सड़क संगठन के अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

चंद्रपाल शर्मा का फाइल फोटो

चंद्रपाल शर्मा का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed