फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Japanese model implemented in schools regarding cleanliness

मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय

Thu, 29 Sep 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Japanese model implemented in schools regarding cleanliness
सहारनपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सफाई को लेकर जापानी मॉडल अपनाया जा रहा है। इसी के तहत मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला में झाड़ूू लगाकर शिक्षकों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जापानी मॉडल से अवगत कराते हुए उसका अनुसरण करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने कहा कि सफाई को लेकर जापानी मॉडल से हमें सीखना चाहिए। जापान में विद्यार्थी प्रतिदिन अपने विद्यालय, अपनी कक्षाओं और अपनी कुर्सी व मेज को खुद साफ करते हैं। विद्यालय हमारे मंदिर की तरह है, जिसे हमें साफ रखने में कोई झिझक या शर्म नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह अपने माता-पिता को भी स्वच्छता अभियान से अवगत कराते हुए उन्हें भी प्रेरित करें कि वह अपने घर ही को नहीं, बल्कि आस-पड़ोस को भी साफ रखें। उन्होंने ग्रामवासियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि दो अक्तूबर को जापानी मॉडल की तरह अपने विद्यालय, कक्षाओं और कुर्सी मेज को खुद साफ करें और अपने विद्यालय को सबसे सुंदर विद्यालय बनाएं। सफाई कार्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ही ग्राम प्रधान, जिला समन्वयक कृपाल मलिक, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में इंदू, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, नीरज शर्मा, गुरुदीप आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed