फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jannayak and Shaheed Express train canceled

जन नायक और शहीद एक्सप्रेस ट्रेन रही रद्द

Wed, 08 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jannayak and Shaheed Express train canceled
सहारनपुर। गोंडा जक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर काम के चलते लिए गए ब्लॉक के कारण सहारनपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित रहीं। इन ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी के अनुसार मंगलवार को गोंडा जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर कार्य किया गया। जिस कारण ब्लॉक लिया गया। इसी वजह से दरभंगा जंक्शन से अमृतसर के बीच चलने वाली जननायक एक्सप्रेस अप और डाउन में मंगलवार को नहीं चली। इसी प्रकार जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस भी अप और डाउन में रद्द रही। उधर, प्रयागराज से सहारनपुर तक चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी मंगलवार सुबह यहां नहीं पहुंची। हालांकि शाम को सहारनपुर से प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चली। उन्होंने बताया कि दो दिनों से रद्द रही सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से पुन: रोजाना की भांति शुरू हो गया। मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन भी दो मंगलवार से फिर से पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई। बिजनौर के नगीना स्टेशन के पास ब्लॉक के कारण यह ट्रेन रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed