फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jan Aakrosh rally taken out in protest against objectionable remarks on President

राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में निकाली जनाक्रोश रैली

Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jan Aakrosh rally taken out in protest against objectionable remarks on President
राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी से नाराज प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में निकाली जन आक्रोश रैली
विज्ञापन

तीतरों (सहारनपुर)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीतरों नगर के मुख्य मार्गों से विरोध रैली निकाल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
शुक्रवार की देर शाम नगर के होली चौक स्थित एकल विद्यालय में चल रहे महिला प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के उपरांत जनपद शामली की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता पाल के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली। कुसुमलता पाल ने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र रहा है कि वह महिलाओं का अपमान करती रहती है। कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वाले कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी पर अविलंब आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उनकी संसद सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से भी इस प्रकरण में माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

जन आक्रोश रैली में महिलाएं अपने हाथों में कांग्रेस विरोधी स्लोगन लिखे पोस्टर भी लेकर चल रही थी। इस मौके पर बबली, सुनीता, संतोष, सपना वर्मा, आरती सैनी, मधु, राधा, अनु, मनीषा, उमा, भारती, काजल आदि सहित अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed