फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jalabhishek by five lakhs Kanwalis

पांच लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek by five lakhs Kanwalis
जलाभिषेक के लिए लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जिले भर में लगभग पांच लाख शिव भक्त कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी रात मंदिरों मे शिवभक्त कांवड़ चढ़ाते रहे। शहर में रात भर बम भोले, बम भोले गूंजता रहा। 
विज्ञापन


 हरिद्वार से कांवड़ लेकर शहर से लाखों कांवड़िए गुजरे, जबकि सहारनपुर में पांच लाख से अधिक कांवड़ियों ने शुक्रवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुबह से ही कांवड़ लेकर कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में पहुंच गए और हाजिरी का जल चढ़ाया। 
विज्ञापन


  उसके बाद जलाभिषेक करने के लिए मुहूर्त के इंतजार में मंदिरों पर रुक गए। रात लगभग 9.50 बजे से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू किया गया। 
भूतेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, औघड़दानी महादेव मंदिर, पतालेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी मंदिरों में पहले से ही कांवड़ियों की लाइन लग गई। जलाभिषेक शुरू होते ही शिवभक्तों की टोलियों में हरिद्वार से लाए जल चढ़ाने की होड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 आधी रात के बाद तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। शहर में रात भर चहल-पहल बनी रही। मंदिरों में शिव भक्ति गीत गूंजते रहे। उधर, कांवड़ मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।


शुक्रवार को सुबह से ही मंदिरों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए थे। जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार दिन भर मंदिरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।  ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed