{"_id":"083b18650eefa331a44abf3375522553","slug":"jain-samaj-ne-nikala-maun-juloos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा संल्लेखना, संथारा पर रोक लगाने के विरोध में जैन समाज ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला। घंटाघर पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जुलूस में जैन समाज की हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने हिस्सेदारी की।
जैन बाग स्थित जैन मंदिर में सकल जैन समाज के बैनर तले प्रारंभ हुए मौन जुलूस में कई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ घंटाघर चौक पहुंचा। यहां समाज के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि संल्लेखना को आत्महत्या नहीं माना जा सकता है।
मौन जुलूस के संयोजक अमित जैन दादू ने कहा कि जैन साधुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्याग तपस्या करते हुए देह से मोहभंग करना अभी भी आत्महत्या की श्रेणी में नहीं आ सकता है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि जैन समाज के आंदोलन में समाजवादी पार्टी उनके साथ है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा भी जैन समाज के साथ है।
विज्ञापन
लार्ड महावीरा एकेडमी की प्रधानाचार्या मंजू जैन ने कहा कि जैन साधु के त्याग-तपस्या को आत्महत्या करार देना गलत है। महिला मंडल की अध्यक्षा रेणु जैन के नेतृत्व में भी महिलाओं ने हिस्सेदारी की। संरक्षक कुलभूषण जैन ने कहा कि जैन समाज अहिंसावादी है। मौन जुलूस घंटाघर पर पहुंचने के बाद मानव जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान मनोज जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, अमित जैन, विकास जैन, धीरज जैन, अनिल जैन, संजय जैन, श्रेयांस जैन, सतेंद्र जैन, विजेंद्र जैन, अनीस जैन, टीटी जैन, शैलेंद्र जैन, वीके जैन, वीरेंद्र जैन, सुमित जैन, अजय जैन आदि मौजूद रहे।
शिक्षण संस्थाएं और प्रतिष्ठान बंद रहे
जैन समाज के मौन जुलूस के चलते शहर में संचालित जैन शिक्षण संस्थाएं एवं जैन समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। सभी ने साथ मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया।
चौकी सराय पर मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
मौन जुलूस के चौकी सराय पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपना समर्थन देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया। इस दौरान मौलवी फरीद, अकमल बिट्टू, सगीर अहमद, खलीफा उमर फरीदी, खलीफा गुफरान, जीशान, पाशा, जावेद, अताउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
अनुशासन का शांति के साथ निकाला जुलूस
जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस के दौरान अनुशासन और शांति का भी संदेश दिया। विभिन्न क्षेत्रों में निकाले गए मौन जुलूस में अनुशासन और शांति का विशेष ध्यान रखा गया। हालांकि घंटाघर चौक पर मानव श्रृंखला के समय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मगर विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के बाद समाज के नवयुवकों ने जाम को खुलवाने में मदद की।