{"_id":"62a38dc30cc7187251653943","slug":"jail-for-marrying-a-minor-saharanpur-news-mrt5923159143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से विवाह करने वाले भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से विवाह करने वाले भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नाबालिग से विवाह करना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाह के बाद किशोरी गर्भवती भी हो गई। बाल विवाह करने के आरोपी को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जो हरियाणा का रहने वाला है।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि थाना कुतुबशेर की न्यू नंदपुरी कॉलोनी निवासी एक किशोरी से हरियाणा के युवक ने बाल विवाह किया है और विवाह के पश्चात किशोरी गर्भवती भी हो गई है। बाल विवाह सामाजिक कुरीति है और उसके खिलाफ कानून भी बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने मामले की जांच कराई और आरोप सही पाए गए। इसके पश्चात हरियाणा के करनाल के थाना मुनक अंतर्गत बाल राजपूताना निवासी आरोपी पवन कुमार पुत्र रतनलाल को बाल विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पोक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।