फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jail Bharo movement and indefinite work boycott warning

जेल भरो आंदोलन और बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jail Bharo movement and indefinite work boycott warning
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रहे राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने अब आंदोलन को तेज करने का एलान कर दिया है। इसके तहत 29 अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन और बेमियादी कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपराह्न तीन से पांच बजे तक विरोध सभा की। संगठन के जनपद सचिव इंजीनियर धर्मेंद्र ने बताया कि पूर्व में जूनियर इंजीनियर्स की जो समस्याएं और मांगे हैं, उनको लेकर ऊर्जा प्रबंधन स्तर पर और ऊर्जा मंत्री से कई दौर की वार्ता हुई। सितंबर माह से आंदोलन शुरू किया गया था, जो गत 14 अक्तूबर को इस भरोसे के साथ स्थगित किया था कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी। बावजूद कोई मांग पूरी नहीं हो सकी है। इसी के चलते अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 व 26 अक्तूबर को दो घंटे के लिए अपराह्न तीन से पांच बजे तक जिला मुख्यालयों पर विरोध सभा होगी, जबकि 27 और 28 अक्तूबर को दो दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं र्हुइं तो 29 अक्तूबर से समस्त अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंता बेमियादी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे और जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार, मितेश कुमार, मोबीन, राजू यादव, जितेंद्र कुमार, प्रांजल कुमार सिंह, इरशाद हुसैन, मुकेश कुमार, संदीप, तेजपाल, कृपा शंकर पटेल, अजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed