फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is necessary to defeat BJP to save the country: Kunwar

देश को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी: कुंवर

Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to defeat BJP to save the country: Kunwar
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक फूल कुंवर ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को चुनाव में हराना जरूरी है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का उत्पीड़न करने में लगी हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में फूल कुंवर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। भाजपा सरकारें जनता के मेहनत की कमाई को लूटकर उद्योगपति घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव दीपक त्यागी व प्रदेश प्रभारी तरूण त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराते हुए भाजपा सरकारों के झूठ उजागर करें।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने भगवान श्री राम के नाम पर सत्ता हासिल की, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर सरकार नहीं चली। भाजपा सरकारों ने जातपात के आधार लोगों में नफरत फैलाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजीकरण करते हुए सरकारी तंत्र को अडानी और अंबानी को बेचने काम कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अरविंद पालीवाल, प्रीतम सैनी, गौरव वर्मा, प्रीतम सैनी, आरिफ मंसूरी, पप्पू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य कार्यकर्ता को भी मिलता है पूरा सम्मान: पोसवाल
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने के लिए किसी बड़े नेता या मंत्री का रिश्तेदार होना आवश्यक नहीं है। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा की विचारधारा को लेकर कार्य करता है। भाजपा सरकारें जनता की सेवा के लिए कार्य करती हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, आशु, अमित गर्ग, नरेश धनकर, सत्यार्थ धीमान, आरती शर्मा, सुनील पंवार, गौरव गर्ग, नीरज शर्मा, मयंक गर्ग, विनीत गुप्ता, यशपाल सिंह, संजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed