फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   IPHL lab is being built in the district hospital, 80% work is complete

Saharanpur News: जिला अस्पताल में बन रही आईपीएचएल लैब, 80 फीसदी काम पूरा

Tue, 18 Mar 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
IPHL lab is being built in the district hospital, 80% work is complete
एसबीडी जिला अस्पताल में बन रही इंटीग्रेटेड प​ब्लिक हेल्थ लेब्रौरेट्री। 
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में 84.87 लाख रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब लैब्रोरेट्री (आईपीएचएल) लैब बन रही है। अब तक करीब 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 150 से अधिक तरह की जांच हो सकेंगी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में मनकक्ष के पास कार्यदायी संस्था आईपीएचएल लैब का निर्माण कर रही है। इसी माह में लैब बनकर तैयार हो जाएगी। इस इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी के शुरू होने से जिला अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित सारी जांचें होने लगेंगीं। ऐसे में मरीजों को राहत मिलना तय है और उन्हें निजी अस्पताल व बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि माइक्रोबायोलॉजी में वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, प्रोटिस्टोलॉजी, माइक्रोलॉजी, इम्युनोलॉजी और पैरासिटोलॉजी की जांच होतींं हैं। गंभीर बीमारियों की जांचें भी यहां आसानी से होंगी। मशीनों की खरीद व कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा ने बताया कि आईपीएचएल में वह जांचें भी संभव होंगीं जो अभी तक संभव नहीं हैं। इसमें यूरिन कल्चर, विटामिन आदि की जांच भी की जा सकेंगीं। लैब में कुछ काम रह गया है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed