फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interview held in medical college, shortage of professors will be overcome

मेडिकल कॉलेज में हुए साक्षात्कार, दूर होगी प्रोफेसरों की कमी

Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Interview held in medical college, shortage of professors will be overcome
सरसावा। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भारी कमी है। इसको दूर करने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा संविदा पर निकाली गई भर्ती के लिए साक्षात्कार कराए गए, जिसमें सोमवार को काफी लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर आदि की कमी के चलते स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि चिकित्सीय वर्ग के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आमंत्रित किए थे। उसके तहत सोमवार को बड़ी संख्या में डिग्रीधारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि सभी वर्गों में चिकित्सकों की कमी है, लेकिन आचार्य तथा सहायक आचार्य पदों पर योग्य चिकित्सकों की कमी अधिक खल रही है। शासन द्वारा कुछ प्रोफेसर राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किए हैं, लेकिन उनमें से अभी तक किसी ने पदभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यदि शासन द्वारा भेजे गए प्रोफेसर पदभार ग्रहण कर लें तो भी प्रोफेसर तथा अन्य पदों के लिए चिकित्सकों की कमी रहेगी। जिसकी पूर्ति के लिए साक्षात्कार आमंत्रित किए गए। इस प्रक्रिया के तहत एमबीबीएस, एमडी या कोई उच्च मेडिकल डिग्रीधारी सीधे आकर साक्षात्कार दे सकता है। इसके लिए चयन समिति पूर्व में गठित कर दी गई थी, जिसने सोमवार को साक्षात्कार लिए हैं। उम्मीद है कि साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत मेडिकल कॉलेज को योग्य प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर आदि मिल जाएंगे। इससे शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed