फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   internet dusturb.

शुरू हुई इंटरनेट सेवाएं, बीच-बीच में रही बाधित

Mon, 23 Dec 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
internet dusturb.
शुरू हुई इंटरनेट सेवाएं, बीच-बीच में रही बाधित
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के चलते माहौल खराब होने की आशंका पर बंद कराई इंटरनेट सेवाएं सोमवार को शुरू हो गई। हालांकि, बीच-बीच में कुछ देर के लिए इंटरनेट बाधित होता रहा। इंटरनेट चलने से लोगों की परेशानी खत्म हुई और उन्होंने राहत की सांस ली।

15 दिसंबर की रात 12 बजे से प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं बंद कराई । ताकि अफवाहें न फैले और किसी तरीके से भी शरारती तत्व माहौल खराब न कर पाएं। इसमें पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सफल रहा। हालांकि इंटरनेट सेवाएं बंद होने से नौ दिन लोग परेशान रहे। सोमवार को दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई, लेकिन बीच-बीच में बाधित होती रही, लेकिन शाम चार बजे पूरी तरह इंटरनेट सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और उनकी परेशानी दूर हो गई। इंटरनेट सेवाएं शुरू होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस-प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed