फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   International runner prevented from entering the stadium, pushed

Saharanpur: अंतरराष्ट्रीय धावक को स्टेडियम में घुसने से रोका, धक्का मुक्की

Wed, 09 Nov 2022 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 12:09 AM IST
सार

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय धावक एवं भारतीय सेना के जवान कार्तिक राणा ने स्टेडियम अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्कआउट करने पहुंचे कार्तिक ने बताया कि उन्हें स्टेडियम में घुसने नहीं दिया और उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई।

विज्ञापन
International runner prevented from entering the stadium, pushed
स्टेडियम में हंगामा करते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वर्कआउट करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय धावक एवं भारतीय सेना के जवान कार्तिक राणा को स्टेडियम में घुसने से रोक लिया। उन्होंने स्टेडियम अधिकारियों और कर्मचारियों पर उन्हें स्टेडियम में घुसने नहीं देने तथा धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। उधर, स्टेडियम कर्मचारियों का आरोप है कि कार्तिक के साथ आए युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का मुक्की की है। धक्का मुक्की और गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कार्तिक ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय धावक है, जो करीब पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है और वर्तमान में भारतीय एथलेटिक्स टीम का सदस्य है। उसने यह भी बताया कि वह भारतीय आर्मी में कार्यरत है और इस समय पुणे के एएसआई सेंटर में तैनात है। कार्तिक ने बताया कि वह तीन दिन की छुट्टी पर आया हुआ है। वर्कआउट करने के लिए शाम करीब 4:15 बजे स्टेडियम पहुंचा था।
विज्ञापन


आरोप है कि स्टेडियम के गेेट पर तैनात कर्मचारी ने उससे एंट्री पास दिखाने को कहा, जबकि वह वर्ष 2013 से 18 तक स्टेडियम का नियमित खिलाड़ी रहा है। इसके बावजूद उसको अंदर प्रवेश करने से रोका गया। आरोप है कि स्टेडियम के अधिकारी और अन्य कर्मचारियों ने भी उसके साथ बदसलूकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला


उधर, स्टेडियम के कर्मचारियों का आरोप है कि कार्तिक के साथ आए युवकों ने ही स्टाफ के साथ धक्का मुक्की की है, जो वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है। उनका यह भी कहना है कि वीडियो में गाली भी युवक ही दे रहे हैं। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि स्टेडियम का माहौल सुधारने के लिए एंट्री पास की व्यवस्था की गई है। आरोप है कि युवकों ने कार्यालय में घुसकर बदसलूकी की है।

कार्तिक ने कार्यालय में जाकर लिपिक को अपना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने का परिचय देते हुए स्टेडियम में वर्कआउट करने के लिए अनुमति मांगी थी। जबकि लिपिक का यह कार्य नहीं है कि वह किसी को अनुमति दे या नहीं। कार्तिक को चाहिए था कि वह मुझसे मिलते। स्टेडियम खिलाड़ियों ही के लिए है और यदि कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहा है तो उसे तो वैसे भी नहीं रोका जा सकता। - काशी नरेश यादव, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed