फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interesting contest on Gangoh seat, voters will open cards today

गंगोह सीट पर रोचक मुकाबला, आज पत्ते खोलेंगे मतदाता

Sun, 20 Oct 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Interesting contest on Gangoh seat, voters will open cards today
गंगोह के आदर्श मतदान केंद्र एचआर इंटर कालेज के बाहर बैठे मतदानकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह सीट पर रोचक मुकाबला, आज पत्ते खोलेंगे मतदाता
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की गंगोह विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होना है। यहां मुकाबला रोचक होता दिख रहा है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा रखी है। हालांकि वोटर साइलेंट दिख रहा है। लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसके लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। तीन दिन बाद ही 24 अक्तूबर को वोटों की गिनती होने पर नए विधायक आपके सामने होंगे।

गंगोह सीट पर बीजेपी के प्रदीप चौधरी विधायक थे। लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें करीब एक लाख वोटों से जिताकर कैराना का सांसद बना दिया। इसके बाद यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव में इस सीट पर बीजेपी के किरत सिंह प्रत्याशी हैं, जो कि गुर्जर समुदाय से हैं। उनके प्रचार के लिए दो दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नानौता में जनसभा कर चुके हैं। सपा की बात करें तो जिलाध्यक्ष रुद्रसेन के भाई इंद्रसेन उम्मीदवार बनाए गए हैं। वे भी गुर्जर समुदाय से हैं और साइकिल को दौड़ाने की कोशिश करेंगे। वह चौधरी यशपाल सिंह की विरासत का हवाला भी दे रहे हैं। कांग्रेस मुस्लिम मतदाताओं को अपने साथ मानकर चुनावी मैदान में है। काजी रशीद मसूद की विरासत से जुड़े नोमान मसूद को मजबूती देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी दो दिन पहले आकर प्रचार कर चुके हैं। वहीं, सहारनपुर की सरजमीं पर बसपा सुप्रीमो मायावती का अपना प्रभाव रहा है। सहारनपुर के सांसद फजलुर्रहमान बसपा से ही हैं। पार्टी ने यहां से चौधरी इरशाद को प्रत्याशी बनाया है। चौधरी इरशाद मुस्लिम गुर्जर हैं। वह बसपा के कैडर वोट और मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे चुनाव के रण में हैं। सरसावा के गांव इस्माईलपुर के निवासी चौधरी इरशाद जिला पंचायत चेयरमैन रहे हैं। इस सबके बीच मतदाताओं को चुप्पी चारों प्रत्याशियों को परेशान कर रही है। अब तक जो भी प्रचार किया गया, उसमें मतदाता सभी प्रत्याशियों को वोट देने का भरोसे देते, लेकिन पत्ते तो वे आज खोलेंगे।

गंगोह के हिरोज स्कूल में मतदेय स्थल में सफाई न होने से प्रांगण में ही कागजात तैयार करते मतदानकर्म

गंगोह के हिरोज स्कूल में मतदेय स्थल में सफाई न होने से प्रांगण में ही कागजात तैयार करते मतदानकर्म- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed