फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to speed up projects

परियोजनाओं को गति देने के निर्देश

Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up projects
आईसीसीसी निरीक्षण के दौरान जानकारी लेती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
परियोजनाओं को गति देने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने सोमवार को नगर निगम पहुंचकर आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का निरीक्षण किया। वह स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ भी हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से योजना को लेकर जानकारी ली। साथ ही स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।
गजल भारद्वाज सोमवार की प्रात: सात बजे नगर निगम पहुंचीं और सचिव नगर विकास व निदेशक रंजन कुमार के साथ वीडियो कांफ्रेंस में संचारी रोग, पौधरोपण और नालों की साफ-सफाई के संबंध में चर्चा की। उसके बाद सवा नौ बजे स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ बैठक की। नगरायुक्त ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की संख्या, उनकी प्रगति, शुरू होने का समय आदि की जानकारी के साथ ही रैंकिंग में सहारनपुर स्मार्ट सिटी के पिछड़ने के कारणों की जानकारी ली। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी कैलाश सिंह व अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने उन्हें बताया कि स्मार्ट सिटी की 43 परियोजनाओं में से छह परियोजनाओं पर कार्य पूरा हो चुका है तथा 24 पर कार्य चल रहा है। इंटीग्रेेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) दो चरणों में लगाए जाने हैं, जिनमें से प्रथम चरण में सात स्थानों पर लग चुके है। इसी तरह दो चरणों में 22 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाने हैं, जिनमें से पांच स्थानों पर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि पूरे महानगर में 298 स्थानों पर 860 सर्विलांस कैमरे लगाए जाने हैं, जिनमें से 215 कैमरे लगाए जा चुके हैं और 90 कैमरों से लाइव आईसीसीसी को मिल रहा है। सीईओ/नगरायुक्त द्वारा सहारनपुर स्मार्ट सिटी के रैंकिंग में पिछड़ने का कारण पूछने पर अमरेद्र गौतम ने बताया कि परियोजनाओं के विलंब से शुरू होने और चयन में विलंब तथा फिजीकल फाइनेंशियल प्रोग्रेस न होने के कारण रैंकिंग नीचे रही है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग कमेटी नहीं है, लेकिन आईसीसीसी, एलईडी और ई-लाइब्रेरी के लिए थर्ड पार्टी जांच के लिए आईआईटी रुड़की, पीएमसी के रूप में कार्य कर रही है। सीईओ ने गत तीन माह की प्रगति रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, स्मार्ट सिटी कंपनी सचिव शंकर तायल, आईटी अधिकारी मोहित तलवार आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने आईसीसीसी के दोनों तलों का निरीक्षण किया।

स्मार्ट सिटी में बैठक को सम्बोधित करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज

स्मार्ट सिटी में बैठक को सम्बोधित करती नगरायुक्त गजल भारद्वाज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed