फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions given for strict advocacy against criminals

अपराधियों के खिलाफ सख्त पैरवी के दिए निर्देश

Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for strict advocacy against criminals
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यशाला में अपराधियों के खिलाफ सख्त पैरवी के लिए पुलिस कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सही विवेचना, अभिलेखों के बेहतर रखरखाव और अदालतों में मजबूती से पैरवी ही अपराधियों को जल्द और उपयुक्त सजा दिलवा सकती है। इसलिए इन गतिविधियों में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण के अलावा रंजिश, विवाद, जमीन के झगड़े आदि मामलों में पहले अपने स्तर पर शांति कायम रखने का प्रयास किया जाए। जब इससे बात न बने तो उचित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए। इस प्रक्रिया में विवेचनाओं से लेकर अभिलेखों के रखरखाव में कोई लापरवाही न की जाए। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर सहित अन्य अफसरों ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यशाला में समस्त हैड मोहर्रिर, कोर्ट मोहर्रिर, पैरोकार, मानिटरिंग सेल, शमन सेल सहित अन्य अनुभागों के कर्मचारी शामिल रहे। इन कर्मचारियों ने विवेचना और अभिलेखों को लेकर सामने आने वाली दिक्कतों के बारे में भी बताया। उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed