फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Institutions across the country will develop Solani river as a model river

सोलानी नदी को मॉडल नदी के रूप में विकसित करेंगी देश भर की संस्थाएं

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Institutions across the country will develop Solani river as a model river
शिवालिक में सोलानी नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण करते विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गंगा की सहायक नदी सोलानी नदी को मॉडल नदी के रूप में विकसित कर जलशक्ति अभियान में जनपद को देश में नंबर एक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को सीडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में नदी यात्रा निकाली गई, जिसमें नदियों को बचाने के लिए काम कर रही देश भर की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक तथा नगर निगम के पर्यावरण प्लानर डॉ. उमर सैफ ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि हर जिला नदियों के चोहों को पुनर्जीवित करेगा। उसी के तहत सीडीओ की अध्यक्षता में नदी यात्रा निकाली गई है, जो सोलानी नदी के उद्गम स्थल शिवालिक की मोहंड रेंज से शुरू हुई। नदी यहीं से शुरू होती है, जो रुड़की और शुक्रताल (शुकतीर्थ) से होते हुए हैदरपुर वेटलैंड में जाकर गंगा में मिलती है। नदी के उद्गम स्थल पर ही कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार के साथ ही ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजय बघेल, गोल्डमैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर, प्रकृति पुत्र केसर सिंह, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक संजय कश्यप, आईआईटी कानपुर के सेंटर फॉर गंगा के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर विनोद ताहरे, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर सुधीर, हिमालयन इंस्टीट्यूट के डॉ. इलियास, सोलानी नदी से संबंधित सातों ग्राम सभाओं के प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक और इंजीनियर शामिल हुए।
विज्ञापन

नदी के लिए बनाया है अलायंस
सोलानी नदी को मॉडल बनाने के लिए बेसिन अलायंस बनाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के पदाधिकारी और नदियों पर काम करने वाले विशेषज्ञ शामिल हैं। इसके अलावा इसमें जनपद, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर के जिम्मेदार लोगों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार हेक्टेयर में है जलागम
डॉ. उमर सैफ ने बताया कि सोलानी नदी सहारनपुर में दस हजार हेक्टेयर में फैली हुई है, जिसमें एक खरब लीटर पानी इस वर्ष वर्षा से मिलने की उम्मीद है। नदी को मॉडल बनाने के लिए सेंटर फॉर गंगा आईआईटी कानपुर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी आईआईटी रुड़की, हिमालयन इंस्टीट्यूट और सेटर फॉर वाटर पीस सहयोग करेंगे।

शिवालिक की मोहंड रेंज में सोलानी नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकार?

शिवालिक की मोहंड रेंज में सोलानी नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकार?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed