फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instead of taking it out, the waste was thrown in the river itself.

बाहर निकालने की बजाय नदी में ही बहा दिया गया कचरा

Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Instead of taking it out, the waste was thrown in the river itself.
पांवधोई को साफ करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद खुली निगम अधिकारियों की आंख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने पांवधोई नदी की सफाई के लिए शुक्रवार को करीब एक दर्जन कर्मचारियों को नदी में उतारा। कर्मचारियों ने धोबीघाट पर जमा कचरे को हटाने का प्रयास किया। इसके अलावा सब्जी मंडी के पीछे नदी में जमी प्लास्टिक कचरे की परत को हटाने की बजाय पानी में ही बहा दिया, जिससे मौके से कचरे की सफाई नजर आ रही है।
नगर निगम ने फरवरी 2022 में नदी की सफाई के लिए बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा था, लेकिन यह अभियान सब्जी मंडी के पास निर्माणाधीन पुल तक लाकर रोक दिया गया, जबकि इससे आगे नदी के करीब डेढ़ किलोमीटर के सफर में पेड़ों की कई बड़ी टहनियां नदी में गिरी हुई हैं, जिनकी वजह से कचरा रुका हुआ है। अमर उजाला ने शुक्रवार के संस्करण में नदी में फैली गंदगी का समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम ने अपने सफाईकर्मी भेजकर मौके से कचरे की सफाई करा दी, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि निगम के कर्मचारियों ने प्लास्टिक कचरे को बाहर निकालने की बजाय नदी में आगे बहा दिया, जो नदी में जगह जगह रुका गया है, जबकि कुछ कचरा बहकर ढमोला नदी में चला गया है। इसके अलावा धोबीघाट पर पुल के नीचे कुछ कर्मचारी नदी से कचरा निकालने की प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

------
नदी की सफाई का कार्य ऐसा नहीं है, जो दो चार या दस दिन में पूर्ण हो जाए। यह एक प्रक्रिया है। नगर निगम लगातार नदी की सफाई के लिए कदम उठा रहा है। निगम के कर्मचारी समय समय पर नदी में उतरकर और कई बार मशीनों से नदी की सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed