फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inquiry committee investigated private mining lease

जांच कमेटी ने की निजी खनन पट्टे की जांच

Sat, 25 Jun 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inquiry committee investigated private mining lease
बेहट के फैजाबाद में खनन पट्टे की जांच करती कमेटी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, बेहट। डीएम द्वारा गठित जांच कमेटी शुक्रवार की शाम जांच के लिए फैजाबाद में स्वीकृत निजी खनन पट्टे पर पहुंची। कमेटी में शामिल अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायत की जांच की। इसके बाद सभी की एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, कि शासन से शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने फैजाबाद खनन पट्टे की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजस्व एवं वित्त रजनीश मिश्रा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बेहट, सामाजिकी वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक, जिला खान अधिकारी, यमुना लिंक चैनल निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शामिल किए गए है। शुक्रवार को यह टीम अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायत की जांच के लिए फैजाबाद खनन पट्टे पर पहुंची। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायत की जांच पड़ताल की है। अब इसकी एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed