फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Innocent farmers in jail should be released: Vinay

जेल में बंद निर्दोष किसानों को रिहा किया जाए: विनय

Fri, 19 Aug 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Innocent farmers in jail should be released: Vinay
डीएम कार्यालय पर धरने के दौरान भोजन बनाते भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
जेल में बंद निर्दोष किसानों को रिहा किया जाए : विनय
विज्ञापन

सहारनपुर। जेल में बंद निर्दोष किसानों को रिहा करने और ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं का जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहा 75 घंटे का धरना शुक्त्रस्वार को भी जारी रहा। किसान बृहस्पतिवार की रात में भी धरने पर डटे रहे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिन निर्दोष किसानों को जेल भेजा गया था उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों को न्याय मिलने तक धरना लगातार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, चौधरी अशोक कुमार, मेवाराम और मुकेश तोमर ने कहा कि जनपद में हो रहे भूमि अधिग्रहण में किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी किसानों को एक समान मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए सभी नागरिकों को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए। सरकार किसानों को नियमानुसार 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य दिलाने को सुनिश्चित करे। समय पर भुगतान नहीं कराने वाली शुगर मिलों से बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाया जाए। अध्यक्षता पहल सिंह और संचालन जिले सिंह ने किया। रघुवीर सिंह, अरुण राणा, बबलू, सुरेश सैनी, देशपाल सिंह, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र त्यागी, ब्रजपाल सैनी, धर्मवीर, प्रदीप भांकला, प्रीतम सिंह, ऋषिपाल सिंह, बबलू, अमित मुखिया, अजनीश, नीतू, मनोज, नरेंद्र, ईश्वरचंद आर्य, भोपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अकबर, कालू प्रधान, इमरान, सरदार परविन्दर सिंह, सालिम, भूरा, राजवीर, योगेंद्र सिंह, कादिर, राजेंद्र, देवेंद्र, नईम खां, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भट्ठी लगाई, बनाया पुलाव
जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहे धरने पर किसानों ने स्वयं ही दोपहर के भोजन के लिए पुलाव बनाया। उन्होंने धरना स्थल पर ही रसोई गैस की भट्ठी लगाई और पुलाव बनाया। रात के भोजन में रोटी और मिक्स दाल बनाई गई। जन्माष्टमी का त्योहार होने के चलते शुक्त्रस्वार रात को धरना स्थल पर 21 किसान रहेंगे। अन्य किसान शनिवार सुबह धरना स्थल पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed