फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Informed environmentalists related to webinars, opinion kept

वेबिनार से जुड़े पर्यावरण के जानकार, राय रखी

Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Informed environmentalists related to webinars, opinion kept
पर्यावरण पर वेबिनार पर पर्यावरणविद और विशेषज्ञ। - फोटो : 12sha85.jpg
सहारनपुर। पर्यावरण सप्ताह पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने मंथन किया। वेबिनार के जरिए विषय विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी। विशेषज्ञों ने कहा कि औषधीय पौधे और पौधरोपण ही जीवन को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

वेबिनार में पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ग्लोकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित वेबिनार में वक्ताओं ने बताया कि किस तरह पर्यावरण हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। किस तरह पर्यावरण इंसान का सहयोगी है। मुख्य वक्ता वाइस चांसलर डॉ सतीश कुमार, ग्लोकल आयुर्वेद कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शशांक तथा ग्लोकल यूनानी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कलीम ने अपने-अपने विचार रखे। वेबिनार के दौरान डॉ शशांक ने बताया कि कोविड -19 में किस तरह औषधीय पौधे हमारी रक्षा करते हैं, ये हमारे लिए जीवनदायिनी हैं। डॉ कलीम ने वायु प्रदूषण से हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। पर्यावरण को रक्षा कवच बताया। ग्लोकल में लगभग 10 हजार औषधीय पेड़ों पर अनुसंधान करने की बात भी कही गई। कार्यक्रम के अंत में ग्लोकल परिवार ने पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। यूनिवर्सिटी के चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल ने पौधे लगाकर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के काय-चिकित्सा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर कुसुम शर्मा, रचना शरीर विभाग के रीडर डॉ राजीव वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर कल्पना खंडूरी शामिल रहे। वेबिनार में देश-विदेश से कई प्रोफेसरों सहित अन्य लोग भी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed