फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Industrial development of the district will be accelerated: Jaswant Saini

जनपद के औद्योगिक विकास में लायी जाएगी तेजी: जसंवत सैनी

Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Industrial development of the district will be accelerated: Jaswant Saini
दिल्ली रोड़ स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित उद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवं? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि वे जनपद की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। जनपद के औद्योगिक विकास में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिकरण के क्षेत्र में जनपद काफी पिछड़ा हुआ है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां से उद्योगों का पलायन हुआ है। सरकार ने भयमुक्त वातावरण बनाकर औद्योगिकरण के लिए अच्छा माहौल बनाया है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि उद्योगों के बिना कोई भी जनपद विकास नहीं कर सकता। उद्योगों से न सिर्फ रोजगार मिलता है बल्कि क्षेत्र वासियों की क्रय शक्ति भी बढ़ती है। महापौर संजीव वालिया ने स्मार्ट सिटी के बारे में बताया कि जल्द ही शहर की बदली हुई तस्वीर नजर आएगी। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने कहा कि श्रम और प्रदूषण कानून आदि कई कानून ऐसे हैं जो बडी इकाई और छोटी इकाई पर बराबर लागू होते हैं। जबकि एक छोटी इकाई के लिए इन्हें पूरा करना मुश्किल है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली रोड पर करीब 100 एकड़ में एक औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय बिजली की दर सबसे अधिक है। उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव, केएल अरोड़ा, दिनेश सेठी, अमर गुप्ता, संजय मल्होत्रा आदि ने भी विचार रखे। संचालन अशोक छाबड़ा ने किया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, विनोद गुंबर, रमन कक्कड, संजय जैन, शरद भार्गव, सुनील अनेजा, देवेंद्र बंसल, उदित गुंबर, मुकेश शर्मा, मोहित गुप्ता, गनपत राय, संपूर्णानंद, हर्षल गोयल, सुनील, तरुण शर्मा, सुधीर बड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed