फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India's democracy is the strongest in the world due to the right to equality

समानता के अधिकार के चलते भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत

Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
India's democracy is the strongest in the world due to the right to equality
नानौता में अंबेडकर जयंती समारोह में उपस्थित लोगों का अभिवादन करते मोहित बेनीवाल - फोटो : SAHARANPUR
समानता के अधिकार के चलते भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में सभी वर्गों के लोगों को समान अधिकार देकर समाज में एकरूपता लाने का काम किया था। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार करने का काम करें।
मोहित बेनीवाल नानौता में आंबेडकर जयंती व सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने लोनिवि राज्य मंत्री बृजेश सिंह के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। मोहित बेनीवाल ने कहा कि संविधान में सभी वर्गों के सम्मान के चलते भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत है। राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा शीर्ष नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद की भावना व देशहित सर्वप्रथम है। कहा कि भारत का संविधान भी हमें आपसी प्रेम भाईचारे के साथ साथ राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, महापौर संजीव वालिया, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा विवेक नामदेव, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, नानौता देहात प्रधान पति अनुराग राणा, मेहर सहगल, राजसिंह माजरा, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, अभय चौधरी, पवन संवई, जिला महामंत्री राधेश्याम, साहब सिंह पुंडीर, रविंद्र पुंडीर मोरा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र त्यागी, पूर्व प्रधान रामपाल सिंह रहे। अध्यक्षता स्वामी ऋषिदास जी महाराज व संचालन जिलामंत्री पवन संवई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed