सहारनपुर। मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर प्रदेश सरकार मंत्री कपिल देव ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में पंडित सुभाष शर्मा नेे पूजा अर्चना कराई। मंत्री कपिल देव ने कहा कि जो भी व्यक्ति बालाजी महाराज की सच्चे मन से आराधना करता है, उनके जीवन के कष्ट व चिंताएं समाप्त होने के साथ ही जीवन सुखमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भारतीय सनातन संस्कृति का संवर्धन हुआ है। आज विश्व पटल पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मंदिर अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से प्रत्येक इंसान का जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान विनय जिंदल, मुकेश चौरसिया, नवीन गर्ग संजय मित्तल, सुशील मित्तल, पार्षद मान सिंह जैन, तेज कवात्रा, योगेश गोयल, सुरेंद्र मोहन शर्मा, नवीन गर्ग, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।