{"_id":"6115619c8ebc3e7af241d135","slug":"indecency-with-student-mother-slaps-teacher-saharanpur-news-mrt551630384","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से की अभद्रता, मां ने अध्यापक को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से की अभद्रता, मां ने अध्यापक को जड़ा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा को ट्यूशन से छुट्टी करने पर अध्यापक ने अपशब्द कह दिए। इसको लेकर छात्रा मानसिक तनाव में आ गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर छात्रा की मां ने अध्यापक यहां पहुंचकर हंगामा किया और अध्यापक को थप्पड़ जड़ दिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा अपने स्कूल के अध्यापक के यहां ट्यूशन पढ़ती है। तीन दिन पूर्व छात्रा की तबियत खराब हो गई, जिस कारण वह ट्यूशन नहीं जा सकी। अगले दिन छात्रा जब ट्यूशन पढ़ने गई तो छुट्टी करने पर अध्यापक ने छात्रा को अपशब्द कह दिए। जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई। तीन दिन तक छात्रा ने खाना भी नहीं खाया और परिजनों को भी मामले की जानकारी नहीं दी। छात्रा को उदास देखकर परिजनों को शक हुआ।
परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि छात्रा को अध्यापक ने अपशब्द कहे हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में है। इसका पता लगते ही छात्रा की मां अध्यापक के यहां पहुंच गई और विवाद हो गया। कहासुनी के बीच छात्रा की मां अध्यापक के थप्पड़ जड़ दिया, जिसको लेकर हंगामा हो गया। बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।