फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income Tax Department raid on Madhusudan Milk Plant

मधुसूदन मिल्क प्लांट पर आयकर विभाग का छापा

Wed, 20 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raid on Madhusudan Milk Plant
नानौता में स्थित मधुसूदन मिल्क प्लांट - फोटो : SAHARANPUR
मधुसूदन मिल्क प्लांट पर आयकर विभाग का छापा
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। नगर की मधुसूदन मिल्क प्लांट पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आयकर विभाग द्वारा अचानक की गई कार्यवाही से प्लांट में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम देर शाम तक फैक्टरी में अभिलेखों की जांच पड़ताल कर रही थी।
बुधवार को नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मधुसूदन मिल्क प्लांट पर सुबह आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने फैक्टरी के अंदर पहुंच कर बाहरी गेट बंद कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक आयकर विभाग की टीम को देखकर प्लांट में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्लांट में पहुंची टीम ने सबसे पहले मौके पर उपस्थित सभी के मोबाइल फोन अपने पास एकत्रित कर लिए। जानकारी के अनुसार प्लांट में पहुंची आयकर विभाग की टीम देर शाम तक अभिलेखों की जांच पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

टीम की कार्यवाही के दौरान फैक्टरी के ठेकेदारों के अधिकतर कर्मचारी बाहर से ही लौट गए। इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देने से इंकार कर दिया। वहीं, जब फैक्टरी के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो वे भी कुछ बताने से कतराते रहे। देर शाम तक आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान न तो किसी को बाहर से अंदर जाने दिया गया और ना ही किसी को अंदर से बाहर आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed