{"_id":"612d23938ebc3e0e8d6f4ab2","slug":"incidents-of-mob-lynching-happening-in-a-planned-manner-arshad-madani-saharanpur-news-mrt5540686147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनियोजित तरीके से हो रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाएं: मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनियोजित तरीके से हो रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाएं: मदनी
विज्ञापन
सुनियोजित तरीके से हो रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाएं: अरशद मदनी
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर कहा कि यह सुनियोजित तरीके से हो रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक उग्रवाद को भड़काकर बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यकों के खिलाफ एकजुट करना है। लोकतांत्रिक देश में कानून हाथ में लेना और सरकार का इन मामलों को लेकर मूकदर्शक बने रहना ठीक नहीं है।
सोमवार को दिल्ली में जमीयत मुख्यालय में हुई कार्यसमिति की बैठक के दौरान मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मॉब लिंचिंग देश को गृहयुद्ध की ओर ले जा रही है। देश में अगर इसी तरह अराजकता बढ़ती रही तो न केवल अल्पसंख्यक, बल्कि दलित और देश के कमजोर लोग इसकी आग में जलेंगे। साथ ही पूरा विकास भी जल जाएगा और दुनिया भर में मुल्क की बदनामी होगी।
मौलाना मदनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब किसी राज्य में चुनाव होते हैं तो इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद भी मॉब लिंचिंग को लेकर कानून नहीं बनाया गया। ऐसा करने वालों को राजनीतिक संरक्षण हासिल है। सभी राजनीतिक दल, खासकर जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, खुलकर सामने आएं और इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग करें। केवल निंदा वाले बयान काफी नहीं हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि मुल्क में जिस तरह का धार्मिक और वैचारिक टकराव शुरू हो गया है, उसकी बराबरी किसी हथियार या तकनीक से नहीं की जा सकती। इसका मुकाबला करने का एक ही तरीका है कि हम अपनी नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा दिलाएं।