फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inactive office bearers will be relieved

निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा

Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inactive office bearers will be relieved
सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जनपद प्रभारी गौरव भाटी की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने कार्यकर्ताओं से ब्लॉक से लेकर सेक्टर और पंचायत स्तर पर कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर सात दिनों तक सदस्यता अभियान चलाना है। सदस्यता अभियान में लापरवाही बरतने पर इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पद मुक्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि हम इस सदस्यता अभियान को सफलता के मुकाम पर ले जाकर अपनी संगठनात्मक शक्ति का परिचय देंगे। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा व जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी ने बताया कि बैठक के दौरान कई ब्लॉक पदाधिकारियों ने अपनी मैंबरशिप जमा कराई है। बैठक में एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, हरिओम मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अमरदीप जैन, अशोक शर्मा, रणधीर सिंह, तंजीम सिद्दीकी, अजय त्यागी, संजय पंवार, रणवीर सिंह, वीरसेन उपाध्याय, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed