फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the world of yoga, Danka of the name of Saharanpur

योग की दुनिया में सहारनपुर के नाम का डंका

Wed, 21 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
In the world of yoga, Danka of the name of Saharanpur
याेग में भाग लेते बच्चे। में भा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग के फायदों को देखते हुए लोग तेजी से योग के साथ जुड़ रहे हैं। खास बात यह है कि योग के क्षेत्र में सहारनपुर की अलग पहचान रही है। 
विज्ञापन


यहां के योगी दुनिया के करीब 70 देशों में योग का प्रचार-प्रसार कर चुके हैं। इतना ही नहीं सहारनपुर के नाम से एक दर्जन से अधिक देशों में योगशालाएं चल रही हैं। सहारनपुरवासियों की ही सोच पर देश में 25 साल तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग का जन्म भारत में हुआ है। वर्ष 1990 से पहले भारत के योगी विदेशों में जाकर अंग्रेजों को योग सिखाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग में विश्व गुरु होने के बावजूद यहां के योग गुरुओं का विदेश में जाकर सेवा देना सहारनपुरवासी योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण को ठीक नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने 1990 में प्रदेश सरकार के सामने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा। 

 इसका मकसद विदेशियों को योग सीखने के लिए भारत की ओर खींचना था। सरकार ने इस बात पर सहमति जताई। इसके बाद प्रदेश के पर्यटन विभाग ने केंद्रीय पर्यटन विभाग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरूआत की, जो 25 साल तक लगातार चला। 

 इसमें बड़ी संख्या में विदेशी लोग भारत आना शुरू हुए। योग महोत्सव के जरिए विदेशी भारत में आकर योग सीखने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने देशों में जाकर योगशालाएं और संस्थाएं खोली, जिससे योग को विदेशों में बढ़ावा मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की विधिवत शुरूआत की। जिस कारण योग अब विश्वपटल पर है।


माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की परिकल्पना योग महोत्सव पर आधारित है। योग में पहला पद्मश्री पाने वाले योग गुरु भारत भूषण अब तक 68 देशों  में योग शिविर आयोजित कर चुके हैं। बेटी प्रतिष्ठा शर्मा भी अभी तक तीन दर्जन से अधिक देशों में योग शिविर कर चुकी है, जो वर्तमान में भी जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed