फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the public hearing, the maximum ten complaints reached the roads

जन सुनवाई में सबसे अधिक दस शिकायतें सड़कों की पहुंची

Tue, 15 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the public hearing, the maximum ten complaints reached the roads
नगर निगम में जनसुनावाई करती नगर आयुक्त गजल भारद्घाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के सभागार में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई शिविर में 18 शिकायतें दर्ज कराई गई। सबसे अधिक दस शिकायतें सड़क और नाली संबंधी थी। गंगोह विधायक किरत सिंह की ओर से भी जन सुनवाई में एक पत्र भेजा गया, जिसमें दिल्ली रोड स्थित ब्रदर्स कॉलोनी में अधूरे पड़े इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य को जल्द पूर्ण कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड निवासी महेंद्र भारद्वाज अतिक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया। पंत एन्क्लेव निवासी केतन सेठी ने पार्क के विकास व नाली निर्माण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत को कहा। पुरानी चुंगी निवासी विवेक आनंद ने सिग्नल लाइट से स्पीकर हटवाने की शिकायत दर्ज कराई। माहीपुरा हबीबगढ के गुलनवाज ने गंदगी फैले होने की शिकायत की। नगरायुक्त के निर्देश पर उक्त स्थान पर तुरंत सफाई कार्य कराया गया। गंगोह विधायक किरत सिंह ने दिल्ली रोड स्थित ब्रदर्स कॉलोनी में अधूरे पडे़ इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने के लिए पत्र भेजा। नगरायुक्त ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को तीन दिन के भीतर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। वार्ड 67 पार्षद शहजाद मलिक ने भी अपने क्षेत्र में सड़क के गड्ढे़ भरवाने तथा पाइपलाइन ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सईद सिद्दकी ने प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ला मुबारक शाह में सैनी पंचायती मंदिर वाली गली में क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन के स्थान पर नई लाइन डलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed