फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   In the poet's conference, the wind of makeup and heroic rasa

कवि सम्मेलन में बही शृंगार और वीर रस की बयार

Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
In the poet's conference, the wind of makeup and heroic rasa
मेला गुघा के तहत जनमंच में आयोजित स्थानिये कवि सम्मेलन में भाग लेते कवि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंगार में शुक्रवार की शाम जनमंच प्रेक्षागृह में स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने जहां शृंगार की काव्यधारा में श्रोताओं को डुबकी लगवाई, वहीं राष्ट्र प्रेम की भावनाएं भी श्रोताओं के दिल में भरी।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, तेज क्वात्रा, मेलाधिकारी राजेश यादव व मेला चेयरमैन प्रदीप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन का शुभारंभ विनोद भृंग की सरस्वती वंदना से हुआ। कवि मोहित संगम ने अपनी रचना दुनिया के आकाओं जाओ यहां से, दूषित करो परिवेश नहीं, हम सीना ठोक के बोलेंगे, दुनिया में भारत जैसा देश नहीं, पढ़ी। डॉ. वीरेंद्र आजम ने पढ़ा कि गर लिखने का शौक है तुमको, आतंकी कैंप उड़ाने वाले वीरों का इतिहास लिखो तुम, अभिनंदन ने जिसको गिराया, उस एफ-16 का उपहास लिखो तुम। शिवेश ध्यानी ने पढ़ा-जब रणभूमि में इस भारत का सैनिक बल वीर उठेगा, वो बारूदों के मौसम वाला बादल चीख उठेगा। डॉ. संदीप मिश्रा ने प्रेम-सौंदर्य और शृंगार रस की धारा प्रवाहित की तो कवि सम्मेलन शिखर पर पहुंच गया। उन्होंने पढ़ा-घायल हूं कितना चोटों से तुमको आभास नहीं है, सब कुछ अर्पण है तुम पर फिर भी अहसास नहीं है। डॉ. आरपी सारस्वत ने पढ़ा कि नहीं जाओ अभी तुमसे जरूरी बात करनी है, जरा ठहरो अभी तुमसे जरूरी बात करनी है। इनके अलावा टीडीएस भारद्वाज, संदीप शर्मा, शायर प्रहलाद आतिश, सुधीर परवाज, डॉ. मोनिका शर्मा, पूनम सक्सेना व महेश पाल ने भी काव्य पाठ किया।

मेला गुघा के तहत जनमंच में आयोजित स्थानिये कवि सम्मेलन में कविता पाठ करती कवित्री

मेला गुघा के तहत जनमंच में आयोजित स्थानिये कवि सम्मेलन में कविता पाठ करती कवित्री- फोटो : SAHARANPUR

मेला गुघा के तहत जनमंच में आयोजित स्थानिये कवि सम्मेलन का आनंद लेते लोग

मेला गुघा के तहत जनमंच में आयोजित स्थानिये कवि सम्मेलन का आनंद लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed