{"_id":"638ae7d4aff9e870620906ca","slug":"in-saharanpur-dispute-over-children-s-play-stones-pelted-fiercely-on-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAHARANPUR NEWS: बच्चों के खेलने से हुआ विवाद, जमकर पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SAHARANPUR NEWS: बच्चों के खेलने से हुआ विवाद, जमकर पथराव, तीन घायल
Sat, 03 Dec 2022 11:38 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:38 AM IST
सार
सहारनपुर के बेहट में शुक्रवार देर रात बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमे तीन लोग घायल हो गये। इस दौरान कुछ वाहन भी पथराव में क्षतिग्रस्त हुए है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट में शुक्रवार की रात मोहल्ला शहरी दरवाजा चौक में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमें तीन लोग घायल हुए है, जिन्हें सीएचसी बेहट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान कुछ वाहन भी पथराव में क्षतिग्रस्त हुए है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी-ड़ंडे से चलाये और मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला शहरी दरवाजा और कस्साबान के बच्चें चौक में बैडमिंटन खेलते है। रात खेलने को लेकर उनमें विवाद हो गया, जिसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव में चौक में खड़े कुछ वाहनों के शीशे टूट गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: चित्रकूट जेल से रिहा होकर मुस्कुराते हुए बाहर निकले सपा विधायक नाहिद हसन
पथराव में घायल शहजाद व अनवर पुत्र अब्दुल हफीज निवासी मोहल्ला कस्साबान तथा दूसरे पक्ष के अली पुत्र खलीक मोहल्ला शहरी दरवाजा को पुलिस घायल हालत में सीएचसी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चोट अधिक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृजेश कुमार पांडेय ने बताया
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।