फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Imprisoned on parole working in Ahmedabad, Jaipur

अहमदाबाद, जयपुर में काम कर रहे पैरोल पर गए बंदी

Thu, 17 Dec 2020 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Imprisoned on parole working in Ahmedabad, Jaipur
सहारनपुर। कोरोना काल में पैरोल पर गए 14 बंदी अब तक जिला जेल में नहीं लौटे हैं। जिला कारागार ने संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम के माध्यम से सर्च आपरेशन शुरू कराया तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। जेल में न लौटने वाले कुछ बंदी तो अब अपने घरों पर ही नहीं मिले हैं। वे अहमदाबाद, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में काम कर रहे हैं। कोई वुडकार्विंग का काम कर रहा है तो कोई कपड़े की दुकान पर नौकरी करके परिवार के लिए पैसा जुटा रहा है। इन बंदियों के परिजनों ने यह जानकारी दी तो टीमें हैरान रह गईं। बाहर काम करने वाले ये बंदी इसी जिले के गंगोह और अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अब ऐसे बंदियों के परिवारों को चेतावनी दी गई है कि वे जल्द ही उन्हें बुलवाकर जिला कारागार भिजवाएं, अन्यथा उनकी वहीं से गिरफ्तारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें बाहर रहने की अवधि तक की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी। कोरोना काल में जिला जेल से सात साल तक की सजा वाले 45 बंदियों को पैरोल पर भेजा गया था। पहले आठ सप्ताह का समय था। बाद में इसे बढ़ाया जाता रहा। अब पैरोल की अवधि पूरी होने पर बंदी लौटना तो शुरू हो गए, लेकिन इनमें से 14 बंदी अब भी नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन

डकैती, चोरी, मारपीट सहित अन्य मामलों में हुई है सजा
- अब तक जेल में नहीं लौटने वाले बंदियों में अधिकतर डकैती, चोरी और मारपीट सहित अन्य मामलों में सात साल तक की सजा वाले हैं। इनमें 10 बंदी तो सहारनपुर जिले के ही हैैं। बाकी बंदी हरदोई, फैजाबाद, आजमगढ़ और शामली के रहने वाले हैं। ये सभी बंदी सात साल तक की सजा वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बंदियों के लिए तेज हुआ तलाशी अभियान
- नीरज, गांव खैरसाल, थाना गंगोह सहारनपुर
- सुखबीर, गांव पुवांरका, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर
- इकराम, झिंझाना, थाना झिंझाना, शामली
- अफजाल, कुरैशियान, थाना गंगोह, सहारनपुर
- राजवीर, नगला जोडियो, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर
- यशपाल, उमरी खुर्द, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर
- शावेज, खान आलमपुरा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
- उस्मान, कोतवाली नगर, सहारनपुर
- अजय कुमार, शाहपुर सोरेन, अधरौली, आजमगढ़
- अफजाल, दुमझेड़ी, थाना चिलकाना, सहारनपुर
- इरफान, खिड़का भटकवा, थाना बेहट, सहारनपुर
- विकास, नया पुरवा, थाना मवई चौराहा, फैजाबाद
- विकास कुमार, गांव कुड़वा, थाना सलीमा चौराहा, हरदोई
- संतोष, जनक नगर, थाना जनकपुरी, सहारनपुर
सात बंदियों को उपलब्ध कराए वकील, तीन को दिलवाए जमानती
- अनलॉक पीरियड के बाद अब तक सात बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाए गए, जबकि तीन बंदियों को जमानतदार उपलब्ध करवाए गए। इसमें विधिक सेवा प्राधिकरण का सहयोग लिया गया। फिलहाल कोई ऐसा बंदी नहीं है जिसे जमानती न मिलने की परेशानी हो।

लौटने में देरी करेंगे तो अतिरिक्त सजा भुगतेंगे : शर्मा
- वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि पैरोल पर गए अधिकतर बंदी तो लौट आए हैं, लेकिन जो नहीं लौटे हैं और बाहर काम कर रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। वे जेल आने में जितनी देर करेंगे, उन्हें उतनी ही अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। बाहरी ----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed