फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Impact in South India, Solar Eclipse will be seen in North India

‘‘कंकण’’ का सूर्यग्रहण पश्चिमी यूपी में दिखेगा कुछ पल

Sun, 22 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Impact in South India, Solar Eclipse will be seen in North India
दक्षिण भारत में असर, उत्तर भारत में दिखेगी सूर्य ग्रहण की झलक
विज्ञापन

सहारनपुर। साल का आखिरी सूर्यग्रहण पौष अमावस्या में ‘कंकण’ यानी कंगन की आकृति का होगा। दक्षिण के राज्यों में यह पूरी तरह दिखाई देगा, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में इस पर छाया पड़ेगी। इसे खंडग्रास भी कहते हैं। पश्चिमी यूपी के जिलों में अलग-अलग समय पर सूर्यग्रहण का पूर्ण प्रभाव दिखाई देगा। धनु राशि वालों को सावधान रहना होगा, क्योंकि मूल नक्षत्र एवं धनु राशि में सूर्यग्रहण आ रहा है। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है। आदित्य हृदयम स्त्रोत का पाठ करके सूर्यग्रहण के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
साल का आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को है। सूतक 25 दिसंबर की रात आठ बजे से लग जाएगा, जबकि 26 की सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सूर्यग्रहण का मोक्षकाल होगा। पश्चिमी यूपी की बात करें तो सहारनपुर में सूर्यग्रहण सुबह 8:19 बजे से शुरू होगा और 10:56 बजे इसकी छाया पड़ेगी। मेरठ और बागपत में सुबह 8.18 बजे शुरू होगा और छाया 10:57 बजे पड़ेगी। मुजफ्फरनगर और शामली में यह 8:28 बजे शुरू होगा, जबकि खंडग्रास सूर्यग्रहण 11:18 बजे तक रहेगा। बिजनौर में 8:19 बजे शुरू होगा और 10:58 बजे छाया पड़ेगी।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण का राशियों पर ये पड़ेगा असर
मेष राशि- संतान की तरफ से कष्ट
वृष- विरोधयों से कष्ट
मिथुन- पति को कष्ट
कर्क- रोग की आशंका
सिंह- कार्य में व्यवधान
कन्या: सभी कार्य सिद्ध होंगे
तुला: धन का लाभ
वृश्चिक: अनावश्यक खर्च
धनु: दुर्घटना की आशंका
मकर: आर्थिक क्षति
कुंभ : कार्यों में सफलता, लाभ
मीन : कोई रोग
सूर्यग्रहण के तीन काल होते हैं। प्रथम, द्वितीय और अंतिम यानी मोक्षकाल। प्रारंभ काल के दौरान स्नान और जप किया जाना चाहिए। मध्यकाल यानी द्वितीय समय में देव पूजन कर सकते हैं और मोक्षकाल के दौरान दान का बेहद महत्व है। यदि कहीं सरोवर या नदी हो, तो उसमें ग्रहण के बाद स्नान से ग्रहण से होने वाले कष्टों का हरण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राधवेंद्र स्वामी, महंत और ज्योतिषाचार्य, श्रीराम पंचायतन सिद्धपीठ, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed