फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Immersion of Sanjhi in the form of Maa Durga

मां दुर्गा के स्वरूप सांझी का विसर्जन

Wed, 05 Oct 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Immersion of Sanjhi in the form of Maa Durga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव संपन्न होने पर मां दुर्गा के स्वरूप सांझी का लोगों ने नहरों पर पहुंचकर विसर्जन किया। लोग भजनों पर नाचते-गाते हुए नहरों पर पहुंचे और विधिवत पूजन के बाद विसर्जन किया।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में दशहरा पूजन स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा भगवान श्री राम के आदर्श अपनाकर ही मानवता का उत्थान संभव है। भगवान श्री राम मानवता के लिए एक ऐसा आधार हैं, जिसको अपनाकर प्रत्येक जीव अपने जीवन का उत्थान कर सकता है। भगवान श्री राम का जीवन असंख्य मर्यादाओं एवं आदर्शों से भरा हुआ है, जिन्हें अपनाकर प्रत्येक जीव जगत और अपने राष्ट्र को सशक्त बनाकर र्स्वोच्च शिखर तक ले जा सकता है। इसके साथ ही मंदिर से महिलाओं ने नहरों पर पहुंचकर नौरतों का भी विसर्जन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अरुण कुमार, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित नीरज मिश्रा, रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कंबोज, नरेश त्यागी, प्रदीप रोहिला, गीता, ममता, करूणा, कविता, कमलेश, आदि ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, भूतेश्वर महादेव मंदिर से लोगों ने यमुनानगर पहुंचकर यमुना नदी में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। इसी तरह नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, ओजपुरा, खलासी लाइन, दुर्गाबाड़ी, गिल कॉलोनी, हरि मंदिर से भी लोगों ने नहरों पर पहुंचकर मूर्तियों और सांझी का विसर्जन किया। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed